देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार हुआ ढाबा संचालक
सीएन आई न्यूज सिवनी( म.प्र.)से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी। विकासखंड लखनादौन अंतर्गत जोबा गांव में आदेगांव पुलिस ने एक ढाबे से उसके संचालक से देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि जोबा में गुर्जर ढाबा के संचालक के पास बंदूक रखी है। टीम बनाकर दबिश दी गई तो जोगेंद्र पिता अक्खा सिंह गुर्जर (22) के पास से देसी कट्टा और कारतूस मिले। जोगेंद्र मुरैना जिले के जारह स्थित जनकपुर गांव का रहने वाला है। वह छह माह से जोबा में ढाबा चला रहा है। उसके पास से देसी कट्टा कहां से आया इसका पता पुलिस लगा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश दुबे, एएसआई रफीक खान, अवधेश बघेल, राहुल कुशवाहा, राजेश परते, सिराजो खान शामिल रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.