विभागीय सिपाही ओम प्रकाश सिन्हा जो कि शराब तस्करों से जप्त साजवाहन का दुरुपयोग करते हुए पाया गया। जिस पर कार्यवाही करने हेतु सहायक आयुक्त जिला आबकारी विभाग राजनांदगांव को ज्ञापन सौपा।
राजनांदगाँव - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे)के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य। नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में शहर ज़िला अध्यक्ष शमशूल आलम युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी नगर निगम अध्यक्ष बिलाल सॉलिंन खान ब्लांक अध्यक्ष टिंकु देवांगन युवा लोकसभा उपाध्यक्ष करन साहू ने कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने बताया की मेरे द्वारा विगत 20 अक्टूबर 2021 को
सहायक आयुक्त जिला आबकारी विभाग राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर विभागीय सिपाही ओम प्रकाश सिन्हा जो कि शराब तस्करों से जप्त साजवाहन का दुरुपयोग करते हुए पाया गया जिस पर कार्यवाही करने का निवेदन कर ज्ञापन दिया गया था।
जिसके संबंध में सहायक आयुक्त जिला आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा मुझे भेजे गए पत्र क्रमांक 5023/आब./अप./2021 राजनंदगांव दिनांक 23/10/2021में सिविल सेवा आचरण को ताक में रखकर शराब तस्करों से जप्त राजवाहनो का दुरुपयोग करने का बड़ा ही दुस्साहसी कार्य कबूल किया गया है।
राजसात वाहनों के उपयोग की अनुमति का नियमानुसार अधिकार कलेक्टर और आबकारी आयुक्त को ही होता है तो किस अधिकार से सक्षम और योग्य अधिकारी की अनुमति बगैर सहायक आयुक्त जिला आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा राजसात वाहनों के उपयोग की अनुमति विभागीय कर्मचारियों को दी गई हैं।
ज्ञात हो शराब तस्करों को पकड़ने में सुस्त आबकारी विभाग यदा-कदा तस्करी मामलो में जप्त किए चारपहिया लग्ज़री वाहनों को विभाग के सिपाहियों द्वारा बेधड़क, नियम कानून को ताक में रखकर किया जा रहा है।
एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली डिजायर कार जिसे विभाग व्दारा पुर्व में शराब तस्करी मामले में जप्त किया गया था। जिसे 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से चिचोला आबकारी विभाग के सिपाही ओमप्रकाश सिन्हा द्वारा अपने गृह ग्राम चिचोला ले जाया गया था और इसी सिपाही ओमप्रकाश सिन्हा द्वारा 12 अक्टूबर दिन मंगलवार दोपहर 3:00 से 4 बजे के बीच जिला जेल राजनांदगांव में इसी वाहन के साथ जाना हुआ, विभाग के सिपाही ओमप्रकाश सिन्हा राज्य के सीमावर्ती ग्राम चिचोला के निवासी होने के कारण वो महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की अवैध शराब तुमड़ीबोड से चिचोला बाघनदी के ढाबों में बिकवाता है जिसको आबकारी विभाग के आला अधिकारियों द्वारा संरक्षण प्राप्त है इस वजह से राजवाहन का उपयोग करने पर भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व ओमप्रकाश सिन्हा चिचोला थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र की अवैध शराब तस्करी मामले में भी गिरफ्तार हुआ था, जिसका अपराधीक रिकार्ड रहा है।
नवीन अग्रवाल ने कलेक्टर महोदय से निवेदन करते हुए कहा है कि इस मामले में शामिल आबकारी विभाग के कर्मचारी ओमप्रकाश सिन्हा और राजसात वाहनों को चलाने की अनुमति देने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करने की अनुशंसा/कृपा करें।
अन्यथा हमें सड़कों पर आंदोलन के अलावा माननीय न्यायालय की शरण लेना पड़ेगा।
संलग्न दस्तावेज,
(1) 20 अक्टूबर 2021 को
सहायक आयुक्त जिला आबकारी विभाग राजनांदगांव को ज्ञापन की प्रतिलिपि।
(2) सहायक आयुक्त जिला आबकारी विभाग पत्र क्रमांक 5023/आब./अप./2021 राजनंदगांव दिनांक 23/10/2021की प्रतिलिपिल
प्रतिलिपि-
(1)माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन
(2)माननीय कवासी लखमा जी आबकारी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन
(3)माननीय अमरजीत भगत जी प्रभारी मंत्री राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ शासन
(4)आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़
नवीन अग्रवाल
प्रदेश महासचिव एवं कोर कमेटी सदस्य
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
सी एन आई न्यूज़ के लिए ब्युरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.