Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 24, 2021

*⏩स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मण्डाविया को लिखा पत्र* *⏩देश के नागरिकों को वैक्सीन बूस्टर डोज लगाने के विषय में किया अनुरोध*

 *⏩स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मण्डाविया को लिखा पत्र*


*⏩देश के नागरिकों को वैक्सीन बूस्टर डोज लगाने के 

विषय में किया अनुरोध*



सी एन आई न्युज छत्तीसगढ़ ब्युरो रिपोर्ट।


रायपुर 23 नवंबर 2021 : आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मण्डाविया को देश के नागरिकों को वैक्सीन बूस्टर डोज लगाने के विषय में पत्र में लिखा कि देश-विदेश के विशेषज्ञ इस बात को प्रमाणित कर रहे है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद भी एंटीबॉडी का स्तर 06-09 माह के अंदर कम या उसका असर समाप्त हो रहा है। हांलाकि विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ मामलों में सुरक्षा का स्तर बना रहता है, इसके उपरांत भी बूस्टर डोज की आवश्यकता महसूस हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने अपने पत्र में लिखा कि विश्व के अनेक देशों में तीसरी एवं चौंथीं लहर का प्रभाव देखा जा रहा है, इसके साथ ही कई देश नागरिकों को बूस्टर डोज भी लगा रहे हैं। इस विषय को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता (HCW), फ्रंट लाइन वर्कर (FLW), कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले नागरिक फ्रंट लाईन (Immunocompromised) एवं 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए लागू करने का समय आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने अपने पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मण्डाविया से अनुरोध किया है कि देश के उपरोक्त श्रेणी में आने वाले नागरिकों को बूस्टर डोज लगाने के संबंध में समुचित निर्णय लेते हुए, इसे यथाशीघ्र लागू करने के निर्देश देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad