डोंगरगांव : जन जागरण अभियान के बढ़ते चरण में आज डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जंगलपुर से रामपुर तक पदयात्रा निकाली गई साथ ही आम जनता तक चौपाल के माध्यम से केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण बढ़ती महंगाई और उसका दुष्परिणाम गिनाया गया आम जनता को संबोधन करते हुए गिरीश देवांगन जी ,बलिराम साहू जी,मोहन अय्यर जी ,विभा साहू जी ने मोदी सरकार द्वारा छ.ग.सरकार और किसानों को परेशान करने वाले प्रपंच को बताने के साथ जनता से की धोखेबाजी और सरकार की नाकामी उजागर कर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन जी, बलिराम साहू, जय श्री साहू जी, एम. मोहन अय्यर, महेंद्र यादव, वीरेंद्र बोरकर, विभा साहू, संजय संचेती, सद्दाम खत्री, महेन्द्र साहू, राज साहू, संतोष ठाकुर, वारेन्द्र साहू, देवेंद्र साहू, भागवत साहू, कमलेश साहू, रोशन बंजारे, जमुना साहू, रत्ना बोरकर, कमलेश साहू संजय भट्टाचार्य, मंगलू साहू, कीर्ति वल्लभ, उमा साहू, घनश्याम साहू, कीर्ति बाई एवं डामन साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.