राजनांदगांव सहारा निवेशकों के अनिश्चितकालीन धरने को जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने दिया समर्थन ।
राजनांदगांव :- जिला कलेक्टोरेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे निवशकों तक पहुंचे जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम नेविशको ने अतिथि स्वरूप सम्मान किया तथा संबोधन के लिए आमंत्रित किया।
शमसुल आलम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय भपेश बघेल जी ने गंगाजल हाथ मे लेकर कसम खायी थी कि उनके द्वारा किये गए सभी वादों को कांग्रेस सरकार निभाएगी पर जो वादाखिलाफी कर रही है उससे पूरी जनता को संदेह की आपने गंगाजल ही हाथ मे लिया था या कुछ और ,साथ ही साथ निवेशकों से उनके हक की लड़ाई में उनके साथ जोगी कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है आश्वस्त किया है। इस अवसर पर जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ जोगी छात्र संगठन शहर अध्यक्ष उदित हरिहरनो ,जिला सचिव संतोष सहारे ,वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मंगल मारकंडे जी व और भी दल के लोग मौजूद थे
CNI News से संतोष सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.