Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 21, 2021

जिला बलौदा बाजार भाटापारा सिमगा ब्लॉक की खबर भा.जा.पा.को किसान न माफ करेंगे और न ही भा.जा.पा.पर भरोसा करेंगे – सुशील शर्मा

 


जिला बलौदा बाजार भाटापारा सिमगा ब्लॉक की खबर भा.जा.पा.को किसान न माफ करेंगे और न ही भा.जा.पा.पर भरोसा करेंगे – सुशील शर्मा


सिमगा :भाठापारा प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जनजागरण पदयात्रा प्रभारी सुशील शर्मा ने आज सिमगा ब्लॉक के अपने पदयात्रा के 7 वे दिन तोरा,चक्रवाय,नवगांव,चंदिया पथरा,करहुल,किरवई,धोबनी,चंदेरी, बछेरा गांवो में किसान दिवस के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिये लागू तीन काले कानून को वापस लेने की घोषणा देश के अन्नदाताओं की जीत है मुझे गर्व है कि मैं भी किसान हूँ और आज किसान दिवस के अवसर पर सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूँ,देश के किसानों के 14 महीने तक लगातार आंदोलन और शहादत का परिणाम है,मोदी सरकार ने किसानों की जिद और संघर्ष के आगे अपने घुटने टेक दिये, किसान आगे भी अपनी मांगों को पूरी तरह अमलीजामा पहनाये बिना पीछे नही हटेंगे जब तक संसद में बिल पास नही हो जाता तब तक डटे रहेंगे,आंदोलन चलता रहेगा।


सुशील शर्मा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के आंदोलन को समाप्त करने तरह तरह के हाथकंडे अपनाकर किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी,आन्दोलनजीवी,मावली भी कहा गया,किंतु किसान दिग्भ्रमित नही हुये अपनी हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने अपनी आपसी एकता और अदम्य साहस का परिचय दे कर लगातार आंदोलन कर रहे है,आंदोलन के दौरान लगभग 750 किसानों ने अपनी सहादत दी है जिसके कारण मां ने अपना बेटा,पत्नी ने अपना पति,बहन ने अपना भाई,बच्चों ने अपना पिता खोया है ऐसे बलिदानी किसानों के परिवार से केंद्र सरकार माफी मांगे,उन्हें अधिकाधिक आर्थिक सहायता राशि,सरकारी नौकरियां देते हुये शहादत किसानों को शहीद का सम्मान भी देना चाहिये जिससे इन परिवार के सदस्यों को कुछ राहत मिल सके क्योंकि यदि थोपे गये किसान कानून को सरकार पहले ही वापस कर लेती तो इतने किसानों को अपनी जान गवानी नही पढ़ती और देश मे कोहराम भी नही मचता।


अब देश का किसान आगामी 2022 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जरूर सबक सिखायेगा,किसान और आमजन भाजपा की नीयत को पहचान चुकी है,समझ चुकी है,अब किसान न ही भाजपा पर भरोसा करेंगे और न ही भाजपा को माफ करेंगे।


जनजागरण पदयात्रा में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ के के नायक,इंद्र साव प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव,चंद्रकुमार साहू,मोहन गायकवाड़,हेमंत उपाध्याय,युवक कांग्रेस नेता मुकेश हेंवार, सत्यजीत शेंडे,रतिराम साहू,राधेस्याम साहू, मनोज ध्रुव,धीरज नेताम,विशाल मानिकपुरी,संतोष साहू,महेश निर्मलकर,टीकाराम वर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्तिथ थे।


सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad