उड़ती धूल से लोग परेशान जनपद सदस्य प्रभात कुमार पांडे ने लिया संज्ञान
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा : बेलगहना से दाल सागर की ओर सड़क का निर्माण चल रहा है इस निर्माण कार्य को रुके हुए लगभग 8 महीने से ऊपर हो रहा है लोगों को आने जाने के लिए धूल फांक ना पड़ रहा है वही धूल के चलते रास्ता साफ नहीं दिखाई देता लगातार दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बेलगहना जनपद सदस्य प्रभात कुमार पांडे ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ व इंजीनियर से इस संबंध में चर्चा की जिसमें कि अधिकारियों के द्वारा कहा गया कि 15 दिवस के अंदर रोड का डामरीकरण करा दिया जाएगा जिस पर प्रभात कुमार पांडे ने कहा कि आपके द्वारा दिए गए तय समय पर अगर यह कार्य पूर्ण नहीं होता है तो क्षेत्र के लोगों के द्वारा उग्र आंदोलन की जाएगी ।
ग्राम पंचायत पथरा पथरा के उप सरपंच अमरिश विग का कहना है की पंडरा पथरा से कोटा 16 किलो मीटर रोड निर्माण केवल 1 साल के अंदर हो गया वही बेलगहना से दाल सागर रोड 03 किलो मीटर का निर्माण होने में दो साल लग गए ठेकेदार के द्वारा कछुआ चाल अपनाया जा रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है रोड ठेकेदार विकास ठाकुर को क्षेत्र के विधायक का करीबी होने के चलते किसी प्रकार का डर नहीं है।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मनोज गुप्ता का कहना है कि विकास ठाकुर के पिता की मृत्यु हो जाने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है जल्द ही कार्य आरंभ होगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.