Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 4, 2021

विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक से निधन खैरागढ सहित छत्तीसगढ़ में शोक की लहर ।

 विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक से निधन खैरागढ सहित छत्तीसगढ़ में शोक की लहर ।



साल्हेवारा - राजनिति के पूरोधा जाने माने हस्ती खैरागढ राज परिवार के सूर्य का अस्त हो गया देवव्रत सिंह जी राजनिति में कम उम्र में दस्तक दिये थे ।उनकी माता स्व: रश्मिदेवी के मृत्यु पश्चात उन्हे विरासत में राजनिति मिला जो लगातार राष्ट्रीय कांग्रेस से खैरागढ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनते रहे 2005 के दशक में राजनांदगांव से सांसद चुने गये ।



  उसके बाद सात साल तक कोई चूनाव नहीं लड़े 2018 में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी की टिकिट लेकर चूनाव मैदान में विजयी हुये अपने निकट प्रतिद्वंदी  कोमल जंघेल को पछाड़ दिये  ।उनके लोकप्रियता किसी से छिपी नही थी ।

  देवव्रत सिंह मझे हुये नेता थे युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ का प्रथम अध्यक्ष रहे जोगी जी से निकटता स्थापित कर कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को मजबूती प्रदान करते रहे ।


  ऐसे दंबग जुझारु लोकप्रिय नेता के असमय चले जाने से  पूरा विधानसभा सभा क्षेत्र में शोक की लहर मातम पसर गयी है ।प्रत्येक व्यक्तियों के दिल में राज करने वाले हम सभी का चहेता युवराज देवव्रत की मृत्यु को विधानसभा सभा क्षेत्र की जनता पचा नही पा रही है ।


  उनके अंतिम दर्शन के लिये जन सैलाब उमड़ पड़ी बड़े बड़े हस्ती उनके कमल निवास पैलेस पर अपने नेता को एक नजर देखने लालायित देखे गये सभी की आंखे नम हो गई थी ।


   देवव्रत सिंह जी के परिवार में उनके एक लड़का एक लड़की है जो अभी नाबालिग है उनकी पत्नी विभा सिंह एवं तीन बहने है जो अपने यूवराज के चले जाने से शोकाकुल रोते बिलखते रहे ।

   छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के आबकारी उद्योग मंत्री कवासी लखमा ,जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी अपने दल बल सहित देवव्रत जी का अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने पहुँचे ।

उनके बच्चों को ढाढस बंधाते हुये संबल प्रदान दिये ।

   पत्रकारों से अमीत जोगी जी चर्चा में कहा देवव्रत मेरे बड़े भाई की तरह थे मैं उनका सम्मान करता था 20 दिन पहले मुलाकात हुई थी पिछले साल पिता अजीत जोगी चले गये आज मेरे बड़े का निधन ने हम सबको झकझोर दिया है । छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है एक राजनिति खिलाड़ी के असमय चले जाने से खैरागढ ही नही अपितु पूरे छत्तीसगढ़ की राजनिति की क्षति हुई है ।


  जिसका भरपाई करना असंभव है ।कवासी लखमा जी भी कहे की हमारे साथ वर्षो से लंबी राजनिति में जुड़े रहे इतनी कम उम्र में हम सब को छोड़ चले गये है अपुरणीय क्षति को पूरा नही किया जा सकता । छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन मंत्री माननीय रविंद्र चौबे जी अंतिम यात्रा में साथ चलते रहे ।

   बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा जी भी देवव्रत जी की पार्थीव शरीर को देखकर आंखे नम हो गई ।इस असहनीय पीड़ा को बया करना नामुमकिन है ।खैरागढ विधानसभा सभा के लोकप्रिय जनप्रिय जननायक राजनिति के धूरंधर के अचानक चले जाने से खैरागढ विधानसभा क्षेत्र के लोग अपने आप में अनाथ महसूस कर रहे हैं ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad