Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 4, 2021

आमगांव के जंगल में आबकारी विभाग की टीम ने की छापामार कार्यवाही

 आमगांव के जंगल में आबकारी विभाग की टीम ने की छापामार कार्यवाही



01 लाख 60 हजार रुपये का महुआ लाहन जब्त


आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुंसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03 नवंबर 2021 को कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में ग्राम आमगांव के जंगल में छापामार कार्यवाही कर 2290 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है।



अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर आज 03 नवंबर को आमगांव के जंगल में छापामार कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम आमगांव के जँगल मे तालाब एवं नाला किनारे अलग अलग स्थानों से 70 डिब्बों एवँ 06 ड्रम मे भरा हुआ लगभग 2290 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 2 प्रकरण पँजीबद्ध किये गये है। जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया।


जब्त महुआ लाहन की कीमत लगभग 01 लाख 60 हजार 300 रुपये है । आज की इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad