गोकुल नगर गौठान में शेड फ्रेन्सिंग एवं नाली निर्माण कार्य लागत राशि 30 लाख का भूमि पूजन...
दुर्ग/ राज्य शासन के निर्देशानुसार गौठान पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देश दिया गया,
नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस दिन श्रमदान से गौठानों की साफ-सफाई की जाएगी तथा गौठान में परंपरागत रूप से पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा की जाएगा
गौठान में जिला खनिज न्यास निधि गोकुल नगर गौठान में शेड फ्रेन्सिंग एवं नाली निर्माण कार्य लागत राशि 30 लाख का भूमि पूजन किया जावेगा
तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन भी किया जाएगा,गौठान पूजा कार्यक्रम 5 नवम्बर दिन शुक्रवार को समय सुबह 9:30 बजे
मुख्य अतिथि छग राज्य भंडार, गृह निगम एवं विधायक अरुण वोरा,अध्यक्षता धीरज बाकलीवाल,विशेष अतिथि सभापति राजेश यादव,निगमायुक्त हरेश मंडावी,
लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,राजस्व
और बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन,वार्ड पार्षद श्रीमती हेमेश्वरी निषाद,एमआईसी सदस्य,समस्त पार्षद एल्डरमेन मौजूद रहेंगे।
लुकेश साहू दुर्ग ... मो- 8103945853/07883561846 gmail.lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.