जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी भीम सिंह तोमर को नोटिस
मुरैना 20 नवम्बर 2021/कलेक्टर मुरैना के प्रतिवेदन के आधार पर चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना को अवगत कराया कि 18 अक्टूबर को टीएल बैठक के दौरान बाजरा उपार्जन के संबंध में समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी भीम सिंह तोमर बाजरा सत्यापन का डाटा प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने भीम सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में उन्होंने बताया कि बाजरा उपार्जन के लिये जिले के 37 हजार 828 किसानों ने पंजीयन कराये थे, जिसमें 91 हजार 635 हेक्टेयर रकबा बताया गया था। शासन के निर्देशानुसार बाजरा फसल का सत्यापन 22 अक्टूबर तक होना था, किंतु जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती गई है। इस संबंध में भीम सिंह तोमर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसका जबाव 3 दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। समय-सीमा में जबाव प्रस्तुत न करने पर यह मान लिया जायेगा कि कुछ नहीं कहना चाहते है। उसके बाद तोमर के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
क्र. 211

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.