*भारतीय सफाई मजदूर संघ मप्र*
*संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाये जाने व नये राज पत्रानुसार जून 2021 के अनुसार भर्ती करने संबंध में सौपा ज्ञापन*
*दमोह।* भारतीय सफाई मजदूर संघ मप्र सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर महोदय के सामने संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाये जाने व नये राज पत्रानुसार जून 2021 के अनुसार भर्ती करने संबंध में सौपा ज्ञापन।
*वहीं जिलाध्यक्ष प्रभात कछवाह (चंकी) ने बताया कि समस्त सफाई कर्मचारियों की ओर से प्रार्थना है* -
1. यह कि दिनांक 4 नवम्बर 2021 को सभी संविदा कर्मचारियो की ओर से एक मांग पत्र माननीय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसमें उनकी नियुक्ति एवं वेतन शासन द्वारा जारी नवीन राजपत्र के अनुसार करने की मांग की गई थी तथा ठेका प्रथा लागू न करने की मांग रखी थी जिस पर संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से काम बंद भी किया था, जिसके समझौते के रूप में कलेक्टर साहब के माध्यम से मामले मे हस्तक्षेप किया गया था जिसके परिपालन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय द्वारा यह वचन दिया गया था 20 से 25 दिन के अंदर संविदा सफाई कर्मचारियों को नये राजपत्र के अनुसार नियुक्ति व वेतन दिया जाएगा। तथा ठेका प्रथा लागू न करने का भी वचन दिया था।
2. यह कि वर्ष 2018 में संविदा कर्मचारी भर्ती की गई थी उस समय में भी पद खाली नही थे फिर भी संविदा भर्ती की गई थी।
3. यह कि संविदा कर्मचारि 4000/- वेतन पर कार्य कर रहे है। जो कि न्याय पूर्ण नही है।
4. संविदा कर्म के संविदा के पद शासन से कितने आये थे। ओर कितने भी चुके है संघ को अवगत कराने की कृपा करे।
5. संविदा कर्म 4000/- वेतन पर परिवार का पालन पोषण नही कर पा रहे है। संघ आप से भावानात्मक एव अपेक्षा करता है कि संविदा कर्मी की समस्या पर ध्यान दिया जावे ताकि इनके परिवार का पालन पोषण हो सके।
अतः श्रीमान् कलेक्टर महोदय जी से निवेदन किया हैं कि संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाये जाने व नये राज्य पत्रानुसार जून 2021 के अनुसार भर्ती करने कि कृपा करें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रभात कछवाह (चंकी), सतेन्द्र, विक्की, राजकुमार, प्रदीप, संदीप, शैलेष, खनू पारोचे और बड़ी संख्या भारतीय सफाई मजदूर संघ के लोगों की उपस्थिति रही।
*CNI NEWS ब्यूरो रिपोर्टर आशुतोष गौतम दमोह*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.