*सीएमओ नवनीत पांडे ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याऐं*
सीएन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी।। शासन एवं कलेक्टर महोदय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के माध्यम से लोगो की समस्याओं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देष प्राप्त है। अतः निर्देशो के परिपालन में नगर पालिका परिषद सिवनी में प्रत्येक मंगलवार को 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं सुनी जाती है।
आज दिनांक 23/11/2021 को जनसुनवाई के माध्यम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने जन्म/मृत्यु एवं विवाह पंजीयन एवं जल प्रदाय से संबंधित शाखा के नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर समय-सीमा में उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित शाखा प्रमुखों को दिये साथ ही अन्य विभागों की समस्याऐं सुनी एवं उनका शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिये।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.