Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 8, 2021

नगर साहू समाज पिथौरा का दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ

 नगर साहू समाज पिथौरा का दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ



 नगर साहू समाज पिथौरा के समस्त साहू परिवार के सदस्यों का दीपावली मिलन कार्यक्रम दिनांक      7 -11 - 2021 को रावण भाटापारा, वार्ड नंबर 4 में स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ l इस अवसर पर नगर साहू समाज नगर पिथौरा के सभी साहू परिवार के सदस्यों ने  सम्मिलित होकर एक दूसरे को  धनतेरस , दीपावली , गोवर्धन पूजा , भाई दूज की हार्दिक बधाइयां दी l कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की इष्ट देवी माता कर्मा की आरती पूजा  के साथ प्रारंभ किया गया l 

इस अवसर पर सभापति श्री डीएम साव एवं विशेष अतिथि के रुप में श्री डीगम साहू , पूर्व अध्यक्ष कौडिया  परिक्षेत्र क्रमांक 1 साहू समाज  पिथौरा एवं श्री मायाराम साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ l इस अवसर पर सभा को श्री डीगम लाल साहू , श्री राम प्रसाद साहू, श्री मायाराम साहू , श्री डोलामणि साहू एवं श्री डीएम साव  तथा श्रीमती चंद्रिका साहू एवं श्रीमती भानुमति साहू जी ने संबोधित किया l उन्होंने अपने उद्बोधन में  नगर  के सभी सजातीय बंधुओं को दीपावली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज में नए उत्साह और उमंग के साथ सभी को एकजुट होकर विकास की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया   एवं  बच्चों के लिए कैरियर गाइडेंस एवं पुस्तकालय निर्माण हेतु सकारात्मक सुझाव दिए  तथा बच्चों को मोबाइल के दुरुपयोग से बचा कर उन्हें शिक्षा , साहित्य, संस्कृति , खेल एवं विभिन्न गतिविधियों की ओर प्रेरित करने  के  सुझाव दिए   भविष्य में समाज को एक आदर्श समाज के रूप में विकसित करके एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया गया l  समाज में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं एवं बच्चों की सार्थक भागीदारी होने की अवसरों पर एक सार्थक पहल करने की बात रखी गई l  इस अवसर पर नगर साहू समाज के संरक्षक श्री मायाराम साहू , श्री अलग राम साहू , श्री राम प्रसाद साहू एवं श्री केवेंद्र सोन  एवं सलाहकार के रूप में श्री लेख राम साहू , श्री डीएम साव , श्री मनु लाल साहू , श्री मनहरण साहू , श्री धनपत राम साहू , श्री खिलावन साहू, श्री हेम प्रकाश साहू एवं श्री दाऊ लाल साहू उपस्थित थे l वही इस कार्यक्रम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया  l महिलाओं की ओर से  मां कर्मा  ( साहू )  महिला समिति पिथौरा के समस्त सदस्य उपस्थित थे  l विशेष रुप से इस कार्यक्रम में श्रीमती चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष नगर साहू  समाज  , श्रीमती भानुमति साहू   श्रीमती फुलेश्वरी साहू , श्रीमती हेमलता साहू , श्रीमती प्रतिभा साहू, श्रीमती प्रेमलता  सोन , श्रीमती रश्मि साहू , श्रीमती कंचन साहू, श्रीमती कृष्णा साहू , श्रीमती उर्मिला साहू , श्रीमती रुपेश्वरी साहू, श्रीमती पवन कुमारी साहू , श्रीमती विनीता साहू ,  श्रीमती भुवनेश्वरी साहू, श्रीमती टिकेश्वरी  साहू, श्रीमती ललिता साहू , श्रीमती  जितेश्वरी  साहू उपस्थित थे  l 

 कार्यक्रम संयोजन का कार्य नगर साहू समाज पिथौरा के नगर सचिव श्री कांशीराम साहू एवं उपाध्यक्ष श्री कृष्ण किशोर दानी एवं कोषाध्यक्ष श्री गौतम साहू जी के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम का संचालन नगर साहू समाज के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार साहू के द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन श्री कांशी राम साहू के द्वारा किया गया l

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad