प्रयास आवासीय विद्यालय में मातेखेड़ा में खेल के साथ पढ़ाई भी जोरों पर। विगत वर्ष स्कूलों के बंद होने के बाद भी शिक्षकों ने नियमित बच्चों की पढ़ाई जारी रखी।
प्रयास आवासीय विद्यालय में मातेखेड़ा के 6 बच्चों का चयन ।
स्व.राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मातेखेड़ा से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का इस शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9वीं के लिए 6बच्चों का चयन हुआ है।विगत वर्ष स्कूलों के बंद होने के बाद भी यहां के शिक्षकों ने नियमित मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखी। इस प्रतियोगी परीक्षा के नियमित अध्ययन जारी रखने के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहे। संस्था के शिक्षक ने बताया कि इस स्कूल से विगत 2 वर्षों से हर वर्ष प्रयास विद्यालय के लिए बच्चों का चयन हो रहा है।
अध्ययन के साथ ही यहां के शिक्षकों द्वारा सुबह 5 बजे तथा शाम 5 बजे से रोज एक्सट्रा टाइम में खो खो खेल का प्रेक्टिस कराया जाता है, जिसके कारण इस शाला से विगत तीन वर्षों से 30-40 बच्चे खो खो में राज्यस्तरीय में खेले हैं और यहां के बच्चे नेशनल भी खेले हैं। इस वर्ष के छात्र-छात्राओं में कु. मुस्कान पिता राजेश साहू,कु. तन्नू पिता भूषण, भीखम पिता मूलचंद,डिकेन्द पिता खेमचंद कोर्राम ,गुनेशवर पिता प्यारे लाल साहू,कुनाल पिता ब्रिजभूषण के चयन में शिक्षक श्री भारत लाल कोटेलकर सर जी का सराहनीय योगदान रहा। चयनित छात्रों में चार राज्यस्तरीय खो खो खिलाड़ी हैं। संस्था के प्रधान पाठक श्रीमान शेर सिंह परतेती जी, संकुल समन्वयक टोमन साहू जी, संकुल प्राचार्य विनोद कुमार मंडलोई जी, जसवंत साहू जी, रुपचंद हमराज जी, अमरदास बंजारे जी, संजय कोर्राम जी, जयनारायण सार्वा जी, एवं ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री कोमल साहू जी, राजेश साहू जी, संतोष यादव, भूपेंद्र कतलाम नरेश साहू मोहन साहू युवराज साहू ने तिलक लगाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण एवं पालक उपस्थित रहे, एवं चयनित सभी बच्चों के पालकों द्वरा समस्त शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
CNI News से ब्यूरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.