Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 30, 2021

यदुवंशी समाज के विराट मड़ई मेला का आयोजन नगर के मंदिर परिसर में सम्पन्न

 यदुवंशी समाज के विराट मड़ई मेला का आयोजन नगर के मंदिर परिसर में सम्पन्न

माँ महामाया की नगरी रतनपुर में यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर के तत्वावधान में 14 वें विराट मड़ई मेला रावत नाच महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया।

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर....कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण की प्रतिमा में आचार्य अश्वनी दुबे जी के द्वारा विधिविधान से मंत्रोच्चार कर  अतिथियों की उपस्थिति में किया गया । तत्पश्चात नर्तक दल को  फीता काटकर प्रवेश दिया गया।


नगर स्थित यादव समाज के बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। आयोजित 14 वाँ रावत नाच महोत्सव में महामाया नगरी के स्थानीय रावत नाच दल सहित जिला के अन्य क्षेत्र के भी दलों को आमंत्रित करने सहित अपने शौर्य प्रदर्शन करने का अवसर दिया गया। 

देर रात तक चले विराट मड़ई मेला में अपने कला का प्रदर्शन करने आये हुए प्रतिभागियों का यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर द्वारा विधिवत पंजीयन कर 20 मिनट का एक निश्चित समय निर्धारित कर रावत नाच सहित शौर्य प्रदर्शन करने का अवसर दिया गया। सभी दलों का बारीकी से अवलोकन करने समिति द्वारा 4 निर्णायक बनाया गया। जिसमें क्रमशः 2 शिक्षक संजय रजक, बलदाऊ सिंह श्याम व समाज से 2 निर्णायक बी एस यादव सहित देवनारायण को जिम्मेदारी सौंपी।


जिनके द्वारा नर्तक दलों के पारम्परिक वेशभूषा, अनुशासन, आकर्षक नृत्य एवं बाजा, शौर्य प्रदर्शन, झांकी सहित दलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अंक दिया गया। प्रतिभागी दलों में क्रमशः ऊदल प्रसाद यादव भेड़ीमुड़ा,रामप्रसाद यादव कर्रा, रिखीराम यादव गांधी नगर, गौकरण प्रसाद यादव तारबाहर सिरगिट्टी सहित अजय यादव भरनी अपने दल के साथ कला का प्रदर्शन किया।


सभी दलों के द्वारा अपने स्तर पर शानदार प्रस्तुति देते हुए कला का प्रदर्शन किया गया। मंदिर परिसर में आये हुए हजारों की संख्या में शामिल दर्शकों ने सभी टीम के प्रदर्शन को सराहा। अंतिम में आये दलों का परिणाम भी सम्मानजनक रहा। जिसमें क्रमशः विजेता टीम प्रथम आये अजय यादव भरनी 80 सदस्यों के साथ शामिल व बेहतर परिणाम के साथ 188 अंक के साथ विजेता घोषित किये गए जिन्हें यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 21000₹ नगद सहित 1 रनिंग शील्ड प्रदान किया गया।

 इसी तरह से दूसरे स्थान प्राप्त किये टीम जिन्होंने दर्शकों को अपने तरफ केंद्रित करने में अपना लोहा मनवाया गौकरण प्रसाद यादव  टीम तारबाहर को 11000₹ नगद व रनिंग शील्ड एवं तृतीय स्थान पर रहे रिखी राम टीम गांधी नगर को नगद 5000₹ सहित रनिंग शील्ड समिति द्वारा भेंट किया गया। चतुर्थ स्थान व पंचम स्थान पर रहे दोनों टीम क्रमशः रामप्रसाद यादव टीम को 4000₹ ऊदल प्रसाद यादव टीम 3000₹ सहित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण साव के संसद सत्र शुरू होने के कारण नही पहुँच सके।  उनके स्थान पर सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र दुबे, अध्यक्षता रमेश  यदु  प्रांताध्यक्ष सर्व यादव समाज छग, विशिष्ट अतिथि क्रमशः विधायक प्रतिनिधि संजय जयसवाल नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, मनोहर सिंह राज जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा, सुमन्त जायसवाल जनपद उपाध्यक्ष कोटा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विभोर सिंह, मंडल अध्यक्ष तिरिथ  ज्यादाव रामचंद्र यादव जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज, विष्णु यादव पार्षद, हकीम मोहम्मद पार्षद,रामगोपाल कहरा पार्षद, सीमा यादव पार्षद,प्रेमांशु तिवारी पार्षद, एल्डरमैन सुभाष अग्रवाल, पूर्णिमा, वैष्णव हारून बेग, आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

नारी शक्ति का सम्मान 

धनमती यादव, लोकेश्वरी नेताम, मधुबाला रात्रे' कुश्ती चैंपियन  पावनी यादव को सम्मानित किया गया।

महोत्सव को सफल बनाने में यादव समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों ने खूब मेहनत किया कार्यक्रम का संचालन बसंत यादव और मनोज यादव  ने किया आभार प्रदर्शन सह सचिव अनिल यादव ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad