Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 30, 2021

सेवानिवृत शिक्षक को दी गई विदाई


सेवानिवृत  शिक्षक को दी गई विदाई  

कोटा इमरान खान: चपोरा शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक को शासकीय सेवा पूरी करने पर सेवानिवृत हो गए। पूरे जीवन शिक्षक के रुप में बच्चों में ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले शिक्षकों की सेवा निवृति पर उन्हें स्टाफ, अभिभावकों, शाला प्रबंधन समिति ने भावभीनी विदाई दी। शासकीय प्राथमिक शाला चपोरा सहित अन्य स्कूल में 40 साल सेवा देने के बाद 30 नवम्बर को शिक्षक जयचंद्र राज सेवानिवृत हो गए। 

सहज स्वभाव के वरिष्ठ शिक्षक की सेवानिवृती पर स्टाफ व अन्य लोगों ने भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि शिक्षक ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है, जिससे बच्चे अपने जीवन और करियर को सही दिशा में अग्रसर करते हैं। जय चंद्र राज ने बताया कि वे आधिकांश समय चपोरा स्कूल में शिक्षक के रुप में काम किया, आज वे शासकीय सेवा से सेवानिवृत जरूर हो रहे हैं, लेकिन शिक्षक हमेशा ज्ञान का उजियारा फैलाता है। वे जीवन के अगले पड़ाव में भी गुरु-शिष्य परंपरा के लिए काम करते रहेंगे 

शिक्षक आत्माराम कश्यप ने विदाई समारोह में वरिष्ठ शिक्षक के साथ जुड़े अपने पुराने अनुभवों को यादकर उनके सेवानिवृत होने पर स्वस्थ दीधार्यु जीवन की कमाना की। इस अवसर पर आर. के. खोटे ने भी शिक्षक के जीवन पर प्रकाश डाला और चपोरा के शिक्षक महेंद्र सिंह धुर्वे ने सेवानिवृत्ति को जीवन का अगला पड़ाव बताते हुए उन्हे शुभकामनाएं दीं। प्राथमिक शाला की  शिक्षिका  नीलम भारद्वाज ने भी उनके साथ गुजारे 11 साल के कार्यकाल को याद कर उन्हें रिटायरमेंट के बाद नव जीवन की शुभकामनाएं दीं। 

विदाई समारोह में हायर सकेंडरी स्कूल प्राचार्य आर. के. खोटे, शाला प्रबंधक समिति के  अध्यक्ष गणेश मरावी स्कूल समन्वयक ए.एल. आर्मो, सरपंच केजराम धुर्वे, उपसरपंच संजय जायसवाल, आर डी पोर्ते, आत्माराम कश्यप, पूर्व सरपंच रेशम आर्मो ,पूर्व जनपद सदस्य नीलू हेमंत क्रांति ,ओमकार यादव, रामहरे सिदार, महेंद्र सिंह धुर्वे, नीलम भारद्वाज, मनीषा भगत,  गुलजार राजपूत समेत अन्य शिक्षक व चपोरा के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच गोवर्धन आर्मो व शिक्षक नंद कुमार धुर्वे  ने किया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad