Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 8, 2021

जमीन में छिपाकर रखा नक्सली डंप बरामद टांडा नदी और केराडीह के बीच जंगल से बरामद

 जमीन में छिपाकर रखा नक्सली डंप बरामद


टांडा नदी और केराडीह के बीच जंगल से बरामद



बालाघाट। बालाघाट जिले में एक बार फिर से नक्सलियों की आहट से पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दिया है।अभी कुछ दिन पहले नक्सलियों ने महंगाई को लेकर पर्चे फेखे थे कि आज नक्सली डंप मिलने से जंगलों में एक बार फिर नक्सली हलचल बढ़ने के आसार नजर आने लगा है।सर्चिंग के दौरान लांजी पुलिस व टेमनी पुलिस चौकी कैंप की हॉक फोर्स टीम ने केराडीह व टांडा नदी के बीच जंगल में जमीन में गाड़कर रखा गया एक प्लास्टिक कंटेनर के अंदर कम्युनिकेशन सेट जिस पर बीएपीएफइएनजी लिखा बरामद किया है। इसके अलावा बैटरी, एक डिब्बे में करीब 750 ग्राम भरा पोटास, 750 ग्राम एक्सप्लोसिव पाउडर समेत विस्फोट में इस्तेमाल की जानी वाली सामग्री भी बरामद किया है।

लांजी थाना पुलिस ने हॉक फोर्स कैंप टेमनी के निरीक्षक शंकर सिंह चौहान की सूचना पर मलाजखंड दलम व दर्रेकसा दलम के 18 सदस्यों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने की नियत से विस्फोटक सामग्री छिपाकर नुकसान पहुंचाने के मामले में मलाजखंड व दर्रेकसा दलम सदस्य मिलिंद तेलतुमड़े, दर्रेकसा दलम कमांडर देवचंद्र उर्फ नरेश उर्फ चंदू, विकास नागपुरे, प्रेम उर्फ उमराव, गनपत मड़ावी, रीता पति देवचंद्र, उमेश, संतु उर्फ तीजू, नागेश उर्फ राजू तुलावी, संगीता उर्फ कविता, वश्वा, रामसिंह, जानकी, सुभाष, रमेश, रानो, दामा, रनिता व अन्य नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad