Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 8, 2021

ग्राम सोमनी में सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक गोवर्धन मोटघरे का पूर्व विद्यार्थीयो द्वारा सम्मान किया गया।

 ग्राम सोमनी में सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक गोवर्धन मोटघरे का पूर्व विद्यार्थीयो द्वारा सम्मान किया गया। 


सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा पढ़ाए गए विधार्थी आज विभिन्न विभागों मे शासकीय सेवक के रूप मे पदस्थ है।


 सोमनी :-  सेवानिवृत्ति पर शिक्षक का सम्मान अपने 39 वर्षों की शिक्षकीय यात्रा को पूरा करके 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने पर श्री गोवर्धन मोटघरे का सम्मान ग्राम सोमनी में उनके द्वारा पढ़ाये गए पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। इस आयोजन की ख़ास बात यह थी कि श्री मोटघरे ने अगस्त 1985 से 2005 तक लगभग 20 वर्ष की सेवा सोमनी में दी और वर्तमान में वे शाकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजलीनगर भिलाई 3 से प्रधान पाठक के रूप में सेवानिवृत्त हुए।


सम्मान समारोह का आयोजन उनके पूर्व विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिनमे करीब 25 विद्यार्थी विभिन्न विभागों में शासकीय सेवक के रूप में पदस्थ है और कई अर्धशासकीय और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्यरत हैं ।


कार्यक्रम में छात्रों ने अपने शिक्षक को स्वर्णीम रथ पर सवार करके पूरे गांव में बजे गाजे के साथ नाचते गाते हुए शोभायात्रा निकाली जिसमे ग्रामीण जान भी सम्मिलित हुए।इसके पश्चात समस्त विद्यार्थीयों ने अपने परिवारजनों के साथ मंच पर जाकर अपने सम्माननीय गुरु का पुष्पहार से स्वागत किया ।


इस दौरान कई  पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा अपने स्कूली जीवन को याद किया गया।सभी का यह मानना था कि वे श्री गोवर्धन मोटघरे के द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही इस मुकाम पर पहुंचे है और उन्ही के द्वारा पढ़ाये गए अनुशासन की पाठों का आज भी अनुसरण कर रहे है।




उनके द्वारा पढ़ाये हुए छात्रों में चंद्रदेव वर्मा बीजापुर जिले में थानेदार है तो प्रवीण हनुमंता कृषि विभाग में एडिशनल डायरेक्टर है मनोज वर्मा प्रशांत वर्मा योगेश वर्मा और थानेश्वर पटेल भारतीय सेना में है वही रविन्द्र भारतीय श्याम कश्यप शमशेर अली पोखराज वर्मा शिव वर्मा और प्रियंका बंछोर छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे है ।


अमरनाथ यादव रेल्वे में है तो राजू वर्मा सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।गणेश जंघेल एक्सिस बैंक में मैनेजर है इसके अलावा महेश्वरी यादव परमेश्वरी यादव पूनम मण्डावी रीता रानी वर्मा, गिरीश ठाकुर सुनील सपहा धनेश निर्मलकर मिथलेश यादव  शिक्षा विभाग में कार्यरत है तो बिसेन वर्मा स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है।अन्नपूर्णा यादव और गिरिजाशंकर यादव नवोदय विद्यालय में शिक्षक है। वही डॉक्टर बालमुकुंद वर्मा ग्राम में चिकित्सक है ईश्वरी वर्मा वकालत के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे है लेखराम वर्मा संदीप वर्मा लूणकरण यादव चन्द्रशेखर वर्मा महेन्द्र चौहान रूपसिंह वर्मा गजानंद वर्मा विभिन्न स्थानीय उद्योगों में कार्यरत है रामचंद्र यादव और प्रदीप हनुमंता कृषि और स्वरोजगार के माध्यम से समाज सेवा कर रहे है।

   


कार्यक्रम में श्री गोवर्धन मोटघरे ने अपने शिक्षकीय जीवन और सोमनी में बिताएँ अपने समय को याद किया साथ ही शानदार आयोजन के  लिए अपने सभी विद्यार्थियों का आभार जताया।अंत में कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजित होने पर सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया। 



सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad