*केंदा से कारिआम घाट पर लूट की कोशिश, लाठी डंडे से हुआ हमला*
केंदा बेलगहना से लखेश्वर मानिकपुरी
केंदा,बेलगहना......राहगीरों से लूट के मामलों में इजाफा। अब की बार सुनसान केंदा घाट पर आरोपियों ने किया लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास। सघन क्षेत्रों को छोड़ यहाँ तक पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी भी कभी कभार पहुंच पाती है। जबकि यह क्षेत्र भारी वाहनों, कॉमर्शियल वाहन, से लेकर लंबी दूरी की बसों का भी आना जाना है। केंदा घाट बंजारी पारा के पास शराबियों ने लाठी डंडे दिखाकर दो बाइक सवारों से लूट का हुआ प्रयास। कोटा सोनपुरी निवासी ईश्वर सिह और महावीर भैना किसी काम से केंदा से कारिआम जा रहे थे।बंजारी घाट के पास कल दोपहर 3बजे बंजारी पारा निवासी कैलाश उराव ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे मना करने पर आरोपियों ने उन पर लाट्ठी डंडे से हमला कर दिया किसी तरह वहां से भागकर दोनों ने अपनी जान बचाई।घटना की शिकायत कोटा पहुंचकर थाने में दर्ज कराई। घटना की शिकायत पर कोटा पुलिस ने धारा 294,323,327,34,341,506,बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.