छुरिया-ताहिर खान:- विधानसभा क्षेत्र खुज्जी के विकासखंड छुरिया तथा अम्बागढ़ चौंकी के विभिन्न प्राथमिक शालाओं की समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी साहू से उनकी समस्याओं के समाधान करने का निवेदन किया था जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक छन्नी साहू ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जिसमे प्राथमिक शाला आमगांव(कु) में आहाता निर्माण हेतु 5.00 लाख,प्राथमिक शाला रामपुर में आहाता निर्माण हेतु 5.00 लाख,प्राथमिक शाला निगनचुवा आहाता निर्माण हेतु 5.00 लाख,जोरताराई में आहाता निर्माण हेतु 5.00 लाख,प्राथमिक शाला ख़ुर्शीपार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु 4.71 लाख की राशि लघु निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति खुज्जी विधानसभा क्षेत्र विधायक श्रीमती छन्नी चंदु साहू जी की अनुशंसा पर प्राप्त हुई है,जिससे ग्रामीणों एवं शिक्षकों मैं हर्ष व्याप्त है तथा उन्होंने इस कार्य की स्वीकृति हेतु छत्तीसगढ़ शासन माननीय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम,क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी साहू के प्रति रामपुर सरपंच आमगांव सरपंच निगम चूहा सरपंच जोरातराई सरपंच, खुर्सीपार सरपंच, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन,अनिल मानिकपुरी, अब्दुल खान विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा,छोटेलाल कटेगा प्रकाश शर्मा,सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू,लालचंद साहू ,मिथिलेश ठाकुर,प्रताप घोड़े विजय मालेकर, देव पन्द्रों, सलीम खान उदय राम साहू बेनी साहू के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया।।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.