शीतकुमार नेताम को न्याय दिलाने व कवर्धा मे भगवा ध्वज अपमान को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया
गुण्डरदेही: जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोचवाही के आश्रित ग्राम अमलीपारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही आदिवासी युवक शितकुमार नेताम द्वारा आवास योजना की किश्त नहीं मिलने से व्यथित होकर आत्महत्या करने के प्रकरण तथा कवर्धा में भगवा झंडे के अपमान को लेकर हुए विवाद के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया बुधवार को गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम कंलगपुर व खपरी (ब) में भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री मोहम्मद अकबर व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री बघेल व अकबर का पुतला दहन किया भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य हैं लेकिन प्रदेश के वर्तमान हालात को देखकर लगने लगा है की छत्तीसगढ़ में भारत का धर्मनिरपेक्ष संविधान लागू नहीं है। पिछले दिनों जो भगवा ध्वज का अपमान हुआ है वो हमारी आस्था पर चोट है यह कृत्य बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने गुरुर विकासखंड के अमलीपारा में आदिवासी युवक शितकुमार के आत्महत्या प्रकरण को प्रदेश सरकार की योजनाओं में नाकामियों के कारण आत्महत्या बताया उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को सरकार पूरा करने में असमर्थ हो चली है कुल 6 लाख आवास के लक्ष्य में मात्र एक लाख बीस हजार की स्वीकृति राज्य सरकार दे रही है उसमें भी एक किश्त मिलने के बाद दूसरी किश्त के लिए हितग्राहियों को भटकना पड़ रहा है और शीतकुमार जैसे भोले भाले लोग आत्महत्या को विवश हो रहे हैं। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में स्वर्गीय शित कुमार के परिवार वालों को एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि प्रदान करने प्रधानमंत्री आवास की किस्त की बकाया राशि तत्काल उपलब्ध कराने अधूरे आवास को पूर्ण करें मृतक शीतकुमार के छोटे भाई को नौकरी प्रदान की जाए व इसके दोषी शासकीय कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए इसके अलावा छत्तीसगढ़ के समस्त प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों की बकाया राशि अतिशीघ्र भुगतान कराने को लेकर राज्य सरकार से मांग की है उक्त विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में दिलीप कुल्हाड़े विकास जैन लेखराम साहू युवा नेता वेदप्रकाश साहू उपाध्यक्ष भाजयुमो सुफल कुल्हाड़े मोपेंद्र साहू चंद्रेश जैन रोशन साहू मानस कुल्हाड़े जितेंद्र जैन जितेंद्र बघेल संजय साहू चुनुराम साहू पोषण साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.