Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 10, 2021

सिविल कोर्ट एंव हाई कोर्ट के फैसले के बाद भी भू माफियाओं का कब्जा, भू माफियाओं पर जिला प्रशासन मेहरबान,

 "सिविल कोर्ट एंव हाई कोर्ट के फैसले के बाद भी भू माफियाओं का कब्जा, भू माफियाओं पर जिला प्रशासन मेहरबान,

अपने निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के लिए किसान परिवार न्याय को लेकर दर बदर भटक रहे,


सेंट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा- जिला और तहसील प्रशासन की लापरवाही के चलते जिले में जमीन विवाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अफसरों के निर्देश के बाद भी कानूनगो और लेखपाल पैमाइश और पत्थर नसब कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका नतीजा है कि आए दिन जमीन के विवाद में खून बह रहा है। जमीन के विवाद में राजस्व विभाग के कर्मचारी बगैर सुविधा शुल्क लिए कोई कदम नहीं उठाते हैं। जिससे भूमि विवादों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही एक मामला कोरबा मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत पंचायत लमना ग्राम टिहाईपारा निवासी आनंदराम पिता बघोलन जाति बिझिंया रहने वाले हैं, वह अपने जीवन अपने निजी भूमि पर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, वह परिवार कई सालों से एवं पूर्वज भूमिस्वामी कृषि ग्राम लमना पंचायत प.ह.न.27 रा.नि.म. पसान तह. पोड़ीउपरोड़ा,जिला कोरबा में मेरे कृषि भूमि ख.न.25 रकबा 1.24 एकड़ ख.न.105रकबा 0.32 ख.न.179 रकबा 0.44 एकड़ ख.न. 180 रकबा 0.20 ख.न. 185 रकबा 2.66 ख.न. 182 रकबा 0.26 ख.न. 268 रकबा 1.64 ख.न. 270 रकबा 3.14 ख.न. 286 रकबा 0.35 ख.न. 287 रकबा 0.65 ख.न. 335 रकबा 1 एकड़ कुल ख.न. 11 रकबा 12 एकड़ जिसमें आंनद राम पिता बघोलन मेरे सहपरिवार कमाते खाते आ रहे है। खेती किसानी कर अपने पूरे परिवार का पालन पोषण करते थे, उनके पास आमदनी का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है, और या परिवार भोले भाले परिवार हैं, लेकिन उनका फायदा उठाकर उनके निजी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा चुका है, भूमि मालिक का कहना है कि लक्षमी प्रसाद,रमेश,राकेश भाइयों द्वारा मेरे जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया, मना करने पर लक्ष्मी प्रसाद एवं उनके भाइयों द्वारा गुंडे को बुलाकर जान से मारने का धमकी एवं गंदे गंदे गाली देते रहते हैं, मेरे द्वारा नजदीकी थाना एवं जिला प्रशासन को लिखित में कई बार शिकायत की गई उसके बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा मुझे न्याय नहीं मिल पाया, पीड़िता परिवार का कहना है कि हमारी जमीन पर अवैध रूप से हो रहे कब्जा को लेकर सिविल कोर्ट एंड हाई कोर्ट में भी मदद ली गई, सिविल एवं हाई कोर्ट द्वारा दस्तावेज की जांच कर मेरे प्रति न्याय भी पेश किया गया उसके बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार लक्ष्मी प्रसाद एवं उनके भाइयों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है,पीड़िता परिवार जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे मेरा जमीन दिलाया जाए या अन्यथा मैं अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने विवश हो जाऊंगा,

पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच को लेकर जिला प्रशासन से की गुहार- पीड़िता परिवार ने कहा कि जिस भूमि पर लक्ष्मी प्रसाद एवं उनके भाइयों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है उनका दस्तावेज की जांच की जाए एवं मेरे भी दस्तावेज का जांच की जाए जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि भू मालिक कौन है,पीड़ित परिवार यह भी कहा कि 5 वर्ष पूर्व 2016 राष्ट्रीय मार्ग में मेरा भूमि खसरा नंबर 724 रकबा 0.0352 सड़क चौड़ीकरण में मुआवजा का राशि लगभग 11,04,928 रुपए आज तक हमें नहीं मिला, मुआवजा राशि का भी गबन किया जा चुका है, मेरे द्वारा पूर्व में रहे एसडीएम अखिलेश साहू जी एवं पटवारी संतोष साहू को कई बार अवगत कराया, ना तो मेरी जिला प्रशासन सुनता है और ना ही नेताओं, मेरे भूमि पर अवैध कब्जा हो जाने मेरा परिवार का पालन पोषण करना बहुत ही दिक्कत हो रही है,"। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad