Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 28, 2021

खैरागढ़ चुनाव जीतकर स्व. जोगी और देवव्रत सिंह को देंगे श्रद्धांजलि -( विष्णु लोधी)

 


खैरागढ़ चुनाव जीतकर स्व. जोगी और देवव्रत सिंह को देंगे श्रद्धांजलि -( विष्णु लोधी)

खैरागढ़ चुनाव को जीतने जोगी कांग्रेस ने बनाई रणनीति

जीतने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी

खैरागढ़ में सरकार बनाने कार्यकर्ताओं  ने कमर कसा

महेंद्र शर्मा बंटी खैरागढ़ -नगरी निकाय चुनाव को लेकर आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी की अध्यक्षता में खैरागढ़ के पैलेस में  आवश्यक बैठक हुई। जिसमें एक स्वर  कार्यकर्ताओं ने खैरागढ़  चुनाव को हर हाल में जितने का संकल्प लेते हुए खैरागढ़ को जीतने की रणनीति बनाई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए विष्णु लोधी ने कहां खैरागढ़ के कण-कण में स्व जोगी जी और देवव्रत सिंह जी समाए हुए हैं, खैरागढ़ में जोगी पार्टी की सरकार बनाकर स्व जोगी जी और देवव्रत सिंह जी को हमें सच्ची श्रद्धांजलि देनी है।  इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और खैरागढ़ में हल चलाता किसान जनता काँग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दे।



 विष्णु लोधी ने कहा खैरागढ़ के उप चुनाव और 2023 में सरकार बनाने के लिए हमें खैरागढ़ को जितना है और रायपुर में गुलाबी झंडा लहराना है, खैरागढ़ चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है जो हमारी जीत का संदेश है।

विष्णु लोधी ने कहा की खैरागढ़ चुनाव से कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती  शुरू हो जाएगी । छत्तीसगढ़ की जनता ने काँग्रेस पर विश्वास व्यक्त करते हुए ऐतिहासिक जीत दिलाई थी परंतु 3 साल के अंदर ही सरकार हर मोर्चे में असफल हो गई। लेकिन हमारे विधायक स्व श्री देवव्रत सिंह जी के अथक परिश्रम से इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहती है।


विष्णु लोधी ने कहा नगरीय चुनाव में हमें  सरकार की नाकामियों  और  जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए हमें चुनाव जीतना है। विष्णु लोधी ने कहा स्व अजीत जोगी ने  छतीसगढ़ियों के स्वाभिमान को जगाने का काम किया है उन्होंने ने छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा करने और छत्तीसगढ़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जोगी पार्टी बनाए है जिसके हम ऋणी रहेंगे। आज के बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी  के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी, श्रीमती विभा सिंह,  कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल, सम्भागीय प्रवक्ता पियूष दूबे, कोषाध्यक्ष भगवती वर्मा,ब्लाक अध्यक्ष मंशाराम सिमकर, लोकसभा प्रभारी अमर गोस्वामी, महामंत्री चन्द्र भूषण यदू, छुईखदान ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर वर्मा, मुकेश गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर वर्मा, चन्द्रेश बघेल, सुरेन्द्र सिंह,मनोज जैन ,तोफी खान सहित बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेसी उपस्थित थे।

विष्णु लोधी

 जिला अध्यक्ष

जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जिला राजनांदगांव


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad