बालोद क्षेत्र अंतर्गत नवागांव-फरदडीह के बीच बने तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।
मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान। हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस।
बालोद :- बालोद जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिबरन नवागांव-फरदडीह के बीच बने तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान एवं एक हांथ सूजन मिले है। जिसे देख हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मामले की सूचना मिलते ही सुरेगांव थाना प्रभारी अमित तिवारी घटनास्थल पहुंच पंचनामा कार्रवाई करते हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज शव की शिनाख्त में जुट गया है।
थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बतलाया कि थाना क्षेत्र के आसपास गांव के सरपंचों से शव की शिनाख्त किए जा रहे। फिरहाल अभी तक कोई जानकारी नही मिल पाया है। मामला हत्या है या कुछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए बालोद जिला से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.