बदहाल सड़क को लेकर चंद्रपूर में नगरबंद
चंद्रपुर: दिनांक 7 नवंबर को चंद्रपूर में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने मिलकर आने वाले 9 नवंबर दिन मंगलवार को पूर्णतः नगरबन्द पर सहमति जताई,विदित हो कि पिछले दो साल से नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समय समय पर प्रशासन को कई बार विज्ञप्ति प्रस्तुत की और अनुरोध किया कि नगर की सड़क का पुनर्निर्माण हो और टूट चुकी,गायब हो चुकी सड़क पुनः अस्तित्व में आये पर बीते दो साल में चार किमी सड़क नहीं बन पाई,ऊपर से विगत कुछ महीनों से फ्लाई ऐस का ऐसा अनियंत्रित और जानलेवा परिवहन मुख्य मार्ग से हो रहा जिससे आये दिन दुर्घटना तो होती ही है अब लोंगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगा है,नगर में धूल का गुब्बार ऐसे उड़ता है जैसे कोई बड़ी फैक्टरी चल रही हो।
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नगर के सभी संगठन एक मंच पर एकत्रित हो नगर की बेहतरी के लिए अब कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं,ताकि चंदली से लातनाला तक टूट कर उखड़ चुके सड़क का उद्धार हो और परिवहीत हो रहे फ्लाई ऐस को भी प्रशासन नियंत्रित करे, जिसका पहला कदम नगरबन्द बाकी आगे की योजना भी 9 नवंबर को ही बनाई जावेगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.