संवाददाता-रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
पिथौरा :छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफ़ेयर यूनियन पिथौरा का बैठक सम्पन्न विभिन्न आयोजनों को लेकर रूपरेखा तय किया गया
14 नवंबर बाल दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बच्चों को दिया जाएगा सम्मान छग जर्नलिस्ट वेलफ़ेयर यूनियन पिथौरा द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विषयों और आयोजन को लेकर चर्चा किया गया । जिसमें प्रमुख रूप से 14 नवम्बर को बाल दिवस पर बाल दिवस को भव्य रूप देने प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किये जाने को लेकर रूप रेखा तैयार किया गया जिस आयोजन में लगभग 100 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने योजना तैयार किया गया जिससे नगर जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बच्चे प्रोत्साहित हो और अपने नगर जिला राज्य का नाम रोशन करें एवं साथ ही दीपावली मिलन पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया एवं दिनांक 14 नवंबर को आयोजित करने निर्णय लिया गया एवं रूपरेखा तैयार की गई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलराज नायडु जिला उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंद्राकर उपाध्यक्ष रमेश सिन्हा संतोष गुप्ता रमेश श्रीवास्तव गोविंद शर्मा संतराम कुर्रे प्रियांशु दीक्षित देव पटेल कमलेश डड़सेना राजकुमार अग्रवाल पीताम्बर विश्वकर्मा प्रीतम जोशी राजेश साव यशपाल मधुकर एवं अन्य संगठन के सदस्य उपस्थित रहे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.