Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 26, 2021

कलेक्टर पहुॅचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम हिड़कापार, मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी।

 कलेक्टर पहुॅचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम हिड़कापार, मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी। 

 डौण्डी :-- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज डौण्डी विकासखण्ड के दुरस्थ ग्राम हिड़कापार पहुॅचे। वहॉ उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम में पेयजल, विद्युत, शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलने आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम में सोलर पम्प से संचालित पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया और स्वयं वहॉ से पानी पीकर पेयजल की गुणवत्ता परखी। 

उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को समय-समय पर पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा आवागमन हेतु सड़क निर्माण की मॉग किए जाने पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम तक पहुॅचने का मार्ग वन मार्ग है। सड़क निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगा। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ग्राम तक राशन उपलब्ध कराने हेतु भी आवश्यक व्यवस्था कराने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। 




कलेक्टर ने ग्राम में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला पहुॅचकर छात्रों तथा शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से पाठ्यक्रम से संबंधित चर्चा की और लगनपूर्वक पढ़ाई करने उन्हें प्रेरित किया। कलेक्टर ने शाला भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने वहॉ संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण गरम भोजन नियमित देने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने ग्राम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन लगाने के लिए शेष बचे लोगों की जानकारी ली और 18 वर्ष से अधिक उम्र के शतप्रतिशत लोगों को अनिवार्य रूप से दोनो डोज लगाने प्रेरित किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर व जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर सहित तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी, सरपंच और ग्रामीण मौजूद थे।





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad