छुरिया -ताहिर खान:- राॅयल किड्स कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने धुमधाम से मनाया बाल दिवस बच्चों ने इस दिन अनेकों प्रकार के खाने पीने से लेकर खेल रखा जहां बच्चों के पालकों से लेकर आये हुए अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया वहीं बच्चों में भी उत्साह दिखा । आपको बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता व देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक नेहरू जी का अहम योगदान रहा जिन्होंने आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाएं जैसे केंद्रीकृत और एकीकृत राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रम जैसे लागू कर शिक्षा जगत से लेकर उद्योग जगत को बेहतर बनाने के लिए कई काम किए जिन्होंने आईआईटी आईआईएम और विश्वविद्यालयों की स्थापना की पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों द्वारा प्यार से चाचा नेहरू कहे जाने वाले देश के प्रधानमंत्री जी ने बच्चों के सर्वांगीण शिक्षा की वकालत की जिससे भविष्य में एक बेहतर समाज के निर्माण हो सके जवाहरलाल नेहरू बच्चों को राष्ट्र की असली ताकत और समाज की न्यू मानते थे साथ ही इस दिन बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के जयंती पर मैं कृतज्ञ प्रणाम करता हूं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.