◆लोकेशन - खैरागढ़
◆ संवाददाता - सोमेश लहरे
◆स्लग - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पहुचे खैरागढ़
◆एंकर - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनादगांव जिले के खैरागढ़ स्थित कमल विलास पैलेस पहुँचे, जहां उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया है आपको बता दें कि खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के असमय दुखद निधन के बाद से उन्हें श्रद्धांजलि देने मित्र, समर्थक सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओ का कमल विलास पहुचने का सिलसिला लगातार जारी है, मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजा देवव्रत सिंह के जाने से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ को नुकसान हुआ है उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुद भी व्यक्तिगत क्षति पहुंची है इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी. एल. पुनिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , केबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम् सिंह कोठारी, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल सहित कांग्रेसी मौजूद रहेl खैरागढ़ से सोमेश लहरे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.