पिथौरा_छठ पूजा के अवसर पर कल शाम अस्त होते हुए और आज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया
पिथौरा शहर के लाखागढ़ तालाब में दो दिवसीय छठ पूजा प्रारंभ हुआ कल शाम को व्रती महिलाओं ने शाम के गोधूलि बेला में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया और आज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात व्रती महिलाओं का व्रत का पारना किया जाएगा
कल शाम को व्रती महिलाएं और पुरुष अपने सिर पर गन्ना एवं छठ पर्व की पूजन सामग्री लेकर घाट पहुंचने लगे छठ पर्व पर ठेकुआ और निंबा का विशेष महत्व होता है यह पर्व प्रकृति को समर्पित होता है क्योंकि इसमें प्रकृति से प्राप्त गन्ना सभी प्रकार के फल को छठी मैया को समर्पित किया जाता है मूल्य यह त्यौहार बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है परंतु पिथौरा शहर में बिहार से आए हुए बहुत से परिवार यह बसे हुए हैं और यह त्यौहार बहुत ही धूमधाम से इनके द्वारा मनाया जाता है इस त्योहार में महिलाएं संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.