Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 3, 2021

इंदिरा गांधी 10 वर्ष और जीवित रहतीं तो भारत का नाम आज विकसित देशों की सूची में होता - विकास उपाध्याय


 


रायपुर से सुमीत राज साहू की रिपोर्ट


रायपुर/03/12/2021, शुक्रवार 


इंदिरा गांधी में वो साहस था कि चीनी सैनिक देश की जमीं पर पैर रखने भी 100 बार सोचते - विकास उपाध्याय


रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा भारत की इंदिरा के नाम पर इंदिरा गांधी के सम्पूर्ण जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और 10 साल भी जीवित रहतीं तो भाजपा जैसे साम्प्रदायिक पार्टी का उदय ही नहीं हो पाता। उन्होंने मोदी सरकार से इंदिरा गांधी से सीख लेने की बात करते हुए कहा, आज इंदिरा जी देश की प्रधानमंत्री होतीं तो चीनी सैनिक भारत की जमीं पर कदम रखने से भी सौ बार सोचते।


संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज ऐतिहासिक गांधी मैदान में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इंदिरा गांधी के सम्पूर्ण जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान वे उनकी एक-एक तस्वीरों को देख काफी ओत-प्रोत दिखाई दिये। उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी ने आदर्शवादी तत्वों को अपनाया। वे हमेशा राष्ट्रीय हितों के संदर्भ में देखा करतीं थीं। भारतीय विदेशनीति में यथार्थवाद के साथ-साथ गत्यात्मकता व अनुरूपता बनाए रखने का प्रयास करते रहीं। परन्तु विश्व के सभी देश इसका पालन आज नहीं कर रहे हैं, अन्यथा चल रहे संघर्षों का अंत हो जाता। उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी में वह साहस व पराक्रम था कि सीमावर्ती देश कोई भी गलत हरकत करने से घबराते थे, परन्तु वर्तमान की स्थिति में यह सब समाप्त हो चुका है।अब बोलने के नेता ही रह गए हैं।


विकास उपाध्याय ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी अपने जीवनकाल में 10 साल और देश का नेतृत्व कर लेतीं तो आज भारत की स्थिति विश्व के विकसित देशों की सूची में होता। जो चीन आज भारतीय जमीन पर घूसने का साहस कर रहा है उसे 100 बार सोचना पड़ता और उन्होंने 1971 के पाकिस्तान युद्ध में साबित भी कर दिया था कि उनके साहस के सामने कोई भी देश भारत को आँख उठाकर नहीं देख सकता। विकास उपाध्याय ने कहा, इंदिरा गांधी में वो काबिलियत थी की भाजपा जैसे साम्प्रादायिक पार्टी को उदय ही नहीं होता और जिस राम मंदिर को लेकर भाजपा वोट की राजनीति कर रही है वह 80 के दशक में ही निर्मित हो जाता।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad