Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 3, 2021

खैरागढ़-भाजपा ने दिखाया दम, नेताओं के साथ रैली के बाद जमा किया नामांकन

 खैरागढ़-भाजपा ने दिखाया दम, नेताओं के साथ रैली के बाद जमा किया नामांकन



खैरागढ़ । नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा नें भी दलबल और ताकत दिखातें अपने सभी 20 वार्डो के प्रत्याशियों का नामांकन जमा कराया । चुनाव प्रभारी संजय श्रीवास्तव, डा सियाराम साहू, कलेक्टर से नेता बनें ओपी चौधरी, जिला महामंत्री सचिन बघेल, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सभापति घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राकेश गुप्ता, वीरेन्द्र जैन की अगुवाई में भाजपा की नामांकन में रैली ईतवारीबाजार स्थित शीतला मंदिर परिसर से निकली ।


जो ईतवारीबाजार, बख्शीमार्ग, गोलबाजार, मस्जिद चौक, अस्पताल चौक, विवि परिसर होतें एसडीएम कार्यालय पहुँची- जहाँ बाजें गाजें के साथ सभी अधिकृत प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा कराया ।


5 साल में शहर में केवल विनाश देखा- विक्रांत

नामांकन रैली के बाद स्थानीय अंबेडकर चौक में नुक्कड़ सभा को संबोधित करतें जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि रमन सरकार के कार्यकाल में शहर में जो विकास के कार्य हुए । विकास की गंगा बहाई गई उसे पिछले पांच साल में कांग्रेस ने विनाश कर दिया ।


विक्रांत सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में केवल वादें और सपनें दिखाए गए। पिछले तीन वर्षों में शहर की पहचान सबके सामनें है । सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन के कार्यकाल में शहर को चमन बनाया गया था मौका मिला तो शहर ने विकास देखा शहर की पहचान बनाई विकास के साथ रोजगार के द्वार खोले गए । लेकिन कांग्रेस केवल घोषणावीर बनकर रह गई । सभा को पूर्व विधायक सियाराम साहू, सांसद संतोष पांडें, ओपी चौधरी, संजय श्रीवास्तव, खूबचंद पारख, ने भी संबोधित किया । 

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad