डोंगरगढ धर्मनगरी में 11 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक दुर्लभ सत्संग का पावन कार्यक्रम होगा आयोजित ।
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर - डोंगरगढ धर्मनगरी डोंगरगढ़ में दिनांक 11 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2021 तक दुर्लभ सत्संग का पावन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रवचनकर्ता श्रद्वेय स्वामी श्री विजयानन्द गिरी जी (ऋषिकेश) द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक कथामृत का रसपान कराया जाएगा। कार्यक्रम में मास्क के बिना प्रवेश वर्जित है। सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य कोविड-19 गाईड लाईन पालन अनिवार्य होगा।
श्रद्वापूर्वक भाग लेने के अतिरिक्त व्यास पीठ एवं आरती में किसी भी प्रकार का भेंट व रूपया-पैसा न चढ़ाने, संतों का चरण स्पर्श न करने, फोटो नही खींचने, माला नही पहनाने व जयकारा नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही गीता प्रेस, गोरखपुर की पुस्तकों का लाभ अवश्य उठाने तथा निश्चित समय पर इष्टमित्रों सहित सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने एवं जीवन को राममय बनाने का निवेदन आयोजकगण मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़, गोवर्धन फाउंडेशन अयोध्याधाम उ.प्र. तथा दुर्लभ सत्संग परिवार, छत्तीसगढ़ ने किया है।
अधिक जानकारी के लिए डोंगरगढ़ संपर्क सूत्र- श्री नारायण अग्रवाल... 9425554451 नवनीत तिवारी 94241111703 आनंद मिश्रा 9425560053 शशिकांत द्विवेदी 94060-90751 मंदिर कार्यालय 94252-04990 तथा भिलाई संपर्क सूत्र- बृजमोहन उपाध्याय 99772-24488 शंभूनाथ पांडे 94060-60918 शिवाजी सिंह 9907155409 प्रमोद साहू 87700-84179 सुनील निषाद 9340319453 से प्राप्त किया जा सकता है।
----------

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.