सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है-केदार
कोन्टा नगर पंचायत चुनाव में कोन्टा पहुंचे पूर्व मंत्री, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं कोन्टा नगर पंचायत चुनाव संचालक केदार कश्यप ने कोन्टा व पूरे छतीसगढ़ में हो रहे भ्रास्टाचार पर छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी ही ऐसे कार्यों में संलिप्त है
आज कोन्टा नगर पंचायत के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप,चुनाव सह संचालक आलोक ठाकुर,भजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी,प्र.का.स. सदस्य धनीराम बारसे,जिला अध्यक्ष हूँगाराम व सोयम मुक़ा की उपस्थित में सर्वप्रथम श्री मणिकेश्वर मन्दिर में जाकर पूजा अर्चना की उसके पश्चात रैली के रूप में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंच कर नामाकंन फार्म भरा इसके पश्चात नारे बाजी करते हुए चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया सभा के दौरान चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल में केदार ने कहा कि जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है तबसे
भ्रष्टाचार चरम पर है सुकमा जिले में चावल घोटाला,सिलगेर का मामला व अनेकों भ्र्ष्टाचार के मामले हैं परंतु यहां के स्थानीय मंत्री होने के बाद भी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं ,इस सबका जवाब कोन्टा की जनता निश्चित तौर पर देगी ।
*कोन्टा के जीत से देंगे सन्देश*
साथ ही केदार ने कहा कि कोन्टा में कार्यकर्ताओं में बहुत ही जोश व उत्साह जिससे इस चुनाव में हमारे सारे प्रत्याशी जीत कर आएंगे और इस जीत के साथ ही पूरे प्रदेश में हम सन्देश देंगे।
*रेडी टू ईट का सही संचालन कर रही थी बहने कांग्रेस को किस बात का दर्द है--*
कांग्रेस की सरकार के द्वारा महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट का कार्य छीनने के सवाल पर केदार ने कहा कि जब हमारी बहने सही संचालन कर रही थी तो कांग्रेस को किस बात का दर्द है आधी आबादी महिलाओं का जिन्हें बेरोजगार करने का कार्य कांग्रेस की सरकार ने किया है आज वो आंदोलनरत है हम हर हाल में उनके साथ हैं
आज के इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से अधिवक्ता सपन देवांगन,विनोद बैस,दुलाल शाह,आयताराम,बिज्जू चौहान,जमुना मांझी,बाबू चौहान,सेमल नरेश ,महेंद्र ,धर्मेंद्र मोनू,अमितेश,संजय सोढ़ी के साथ कोन्टा नगर पंचायत के समस्त पार्षद प्रत्याशी व भाजपा सुकमा के जिला एवं मण्डल के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.