ट्रेनों के स्टॉपेज होने तक...14-दिसंबर से कोयला-स्लीपरों के परिवहन पर लगेगी रोक....नगर-संघर्ष-समिति।
13-दिसंबर को नगर-संघर्ष-समिति ने मुख्यमंत्री-जिला-कलेक्टर/पुलिस-अधीक्षक/जीएम/डीआरएम-रेलवे /एसडीएम कोटा/एसडीओपी कोटा/थाना प्रभारी-कोटा को सौंपा ज्ञापन।
14-दिसंबर-मंगलवार नगर बंद का आह्वान किया नगर-संघर्ष-समिति ने...मंगलवार को आंदोलन-स्थल पर होगी गहमागहमी ।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
करगीरोड-कोटा:-पिछले 15-दिनों से लगातार स्टेशन परिसर के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से नगर-संघर्ष-समिति के बैनर तले करगीरोड-स्टेशन में पूर्व में रुकने वाली सुपरफास्ट-एक्सप्रेस-पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रहे रहे अनिश्चित-कालीन धरना-प्रदर्शन में नगर संघर्ष-समिति में जुड़े कोटा नगर के सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है..
सितंबर माह में शुरू किए गए इस आंदोलन में सांकेतिक-सहित रेल रोको आंदोलन भी किया गया 29-सितंबर को 15-दिनों के अल्टीमेटम के साथ सांसद-विधायक की उपस्थिति में नगर-संघर्ष-समिति के लोगो के द्वारा पुनः से जीएम/डीआरएम रेलवे बिलासपुर जोन को ज्ञापन भी सौपा गया..30-नवंबर से 01-नवंबर तक नगर संघर्ष समिति के राहुल गुप्ता के द्वारा आमरण अनशन किया गया..02-दिसंबर से कोटा-नगर के सभी वर्गों के द्वारा बारी-बारी से आंदोलन स्थल में पहुचकर आंदोलन को समर्थन देने के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं बावजूद उसके रेलवे के रेलवे-मिनिस्ट्री-रेलवे के महाप्रबंधक-प्रबंधक-व-प्रशासनिक उच्च-अधिकारियों के कानों में जु तक नही रेंग रही है..ना ही जिला-प्रशासन व रेलवे-उपभोक्ता-बोर्ड में सलाहकार-समिति के पद पर आसीन जनप्रतिनिधियों के कानो में आवाज पहुच रही है।
ट्रेनों का स्टॉपेज नही तो स्लीपर-कोयला का परिवहन नही:--नगर-संघर्ष-समिति कोटा।
आंदोलन के 15-वे दिन 13-दिसंबर को नगर-संघर्ष-समिति ने एसडीएम-कार्यालय कोटा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक-जीएम/डीआरएम बिलासपुर-एसडीएम कोटा-एसडीओपी-कोटा थाना-प्रभारी कोटा को ज्ञापन सौंपा..मंगलवार 14-दिसंबर को नगर संघर्ष समिति ने नगर बंद का आह्वान किया गया.. नगर संघर्ष समिति से जुड़े सभी वर्ग..राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि कोटा-प्रेस-क्लब के समस्त पत्रकार गण.. अधिवक्ता संघ..डीजल-ऑटो-रिक्शा चालक संघ..व्यपारी संघ..मजदूर यूनियन..समाजिक कार्यकर्ता..सब्जी-फल-विक्रेता संघ..कालेज स्टूडेंट समाज..प्रमुख सहित आसपास के ग्रामी-इलाकों के आमजनो ने भी मंगलवार को नगर बंद के आह्वान को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.