समाजसेवी नीलू सिंह ने वृद्ध आश्रम में 5 बेड और 6 गद्दा देने की घोषणा की गई...
दुर्ग/12 दिसम्बर। उरला अरीना शिक्षण एवं जन कल्याण समिति के द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम किया गया।समिति की सचिव स्वरूपलता पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष पुष्पलता श्रीवास्तव के द्वारा समाजसेवी नीलू सिंह एवं प्रीति मिश्रा को समिति में संरक्षक के रूप में पदभार दिया गया है।
इसके अलावा सविता साहू, सुखविंदर कौर, , रूपेश्वरी साहू को सदस्यता बनाया गया है। नीलू सिंह के द्वारा अरीना शिक्षण समिति में जुड़ने की खुशी में सभी 15 वृद्धजान हितग्राहियों महिल एवं पुरुष को श्रीफल - शॉल के लेकर सम्मानित किया।
सभी हितग्राहियों को साबुन व सर्फ और जरूरत का सामान भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नीलू सिंह ने समिति के हितग्राहियों के लिए 5 बेड,6 गद्दा, देने की घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के प्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता निशा चौहान, नर्स कु. दीक्षा साहू, केयर टेकर कु. किरण यादव एवं समस्त हितग्राही मौजद थे।
सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि आपके माता-पिता परिवार के वृद्धजन आपके उन्नति की कामना करते हैं और आपको पढ़ा-लिखा कर के इस लायक बनाते हैं कि
आप अपनी आजीविका और अपने जीवन में उन्नति करें। आप का भी फर्ज बनता है कि आप भी अपने माता-पिता और घर के वृद्धजनों का सम्मान करें और उनका अच्छे से लालन पालन करें।
उनके साथ ऐसा कोई भी व्यवहार ना करें जिससे कि आपके परिवार के बुजुर्ग जन वृद्ध आश्रम तक पहुंचे।
समाज सेवी नीलू सिंह ने पूरे वृद्ध आश्रम का निरीक्षण क्या ओर पूरे वृद्ध आश्रम को अच्छे से देखा ताकि बुज़ुर्गों को कोई दिक्कत परेशनी का सामना न करना पड़े और वहाँ के ज़िमेदारो से कहा इनका अच्छे से खयाल रखें और कोई परेशानी हो तो मुझे बताए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.