कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए शिविर लगाकर जांच की जाएगी,और शहर क्षेत्र के दुकानदारो से पोटोकॉल का पालन करने आयुक्त की अपील...
दुर्ग 8 दिसंबर/ निगमायुक्त हरेश मंडावी द्वारा डाटा सेंटर आज कोविड-19 के संबंध में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए की टीकाकरण अभियान में अब और ज्यादा रप्तार लाने को कहा।
आयुक्त ने बैठक में कहा कि मार्केट क्षेत्रों के प्रत्येक दुकानों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दुकान संचालकों एवं उनके वर्करों को टीका लगाया जाएगा। जितना ज्यादा लोगो को वैक्सीन लगेगी,कोरोना के नए मामले उतने ही कम देखने को मिलेंगे।
निर्देश में कहा कि मार्केट क्षेत्र के दुकानों में यह भी समझाइश दी जाएगी कि दुकानों में जो भी मौजूद हैं,जिन्हें वैक्सीन का पहला एव दूसरा टीका लगा हुआ हो, ताकि अन्य ग्राहक जो दुकान में आते जाते हैं
उन्हें कोविड का खतरा ना हो इसके लिए बाजार विभाग के कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सहयोग करने निर्देशित किया गया।
आयुक्त हरेश मंडावी ने वैक्सीन को लेकर कहा कि दुर्ग निगम क्षेत्र अंतर्गत वैक्सीन लगभग 90% के आस पास पूरा कर लिया बाकी लोगो का जो पहला और दूसरा नही हुआ है,उनको भी निरन्तर सर्च किया जा रहा है,
शहर क्षेत्र अंतर्गत वैक्सीनशन केंद्र लगातर 8 से 10 केंद्रों में लगाया जा रहा है और उन्होंने कहा की डोर टू डोर वैक्सीनशन के लिए प्रोग्राम बनाया जा रहा है।
यह कार्य लगातार चलेगा तथा इसका उद्देश्य शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण लगाना एवं कोविद 19 का रोकथाम करना है। आयुक्त ने सभी दुकानदारों को इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
इस दौरान सहायक अभियंता आर.के. जैन,जितेंद्र समैया,प्रकाशचंद थावनी, सीपीएम संजीव दुबे के अलावा पीआईयू शेखर वर्मा मौजूद थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.