त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए समय-अनुसूची जारी जिले के 17 सरपंच तथा 64 पंच के रिक्त पदों पर होगा उप निर्वाचन।
27 दिसम्बर 2021
दल्लीराजहरा :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा भारत का संविधान के अनुच्छेद 243-ट सहपठित छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा
राज्य अंतर्गत जिलों के लिए आम निर्वाचन व उप निर्वाचन हेतु जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों एवं पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन व उप निर्वाचन हेतु छ.ग. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 की अपेक्षा अनुसार समय-अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त निर्देश के परिपालन में जिले में 64 पंच व 17 सरपंच के पद रिक्त हैं, जिनके लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सूची (कार्यक्रम) के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 28 दिसम्बर 2021 को प्रातः 10.30 बजे, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण संबंध में सूचना का प्रकाशन तथा मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2022 अपरान्ह 03 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) करने की तिथि 04 जनवरी 2022 को प्रातः 10.30 बजे से, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2022 अपरान्ह 03 बजे तक, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 06 जनवरी 2022 को अपरान्ह 03 बजे के बाद,
निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 06 जनवरी 2022 को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद, मतदान (यदि आवश्यक हो) 20 जनवरी 2022 को प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, मतगणना मतदान केन्द्रों में मतदान के तुरंत बाद, यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 21 जनवरी 2022 को अपरान्ह 03 बजे से, सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच एवं सरपंच के मामलों में 22 जनवरी 2022 खंड मुख्यालय में प्रातः 9.00 बजे से किया जाएगा।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.