कलेक्टर ने पर्वतारोही यशवंत को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित।
27 दिसम्बर 2021
दल्लीराजहरा :- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम डुड़िया के पर्वतारोही यशवंत कुमार टंडन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅ दी।
। कलेक्टर श्री महोबे ने आज उसे आर्थिक सहयोग के रूप में पॉच हजार रूपए प्रदान किया और कहा कि उक्त राशि का उपयोग पर्वतारोहण के क्षेत्र में करें। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री नरेन्द्र ठाकुर मौजूद थे।
यशवंत कुमार ने बताया कि उसने उत्तराखंड में नैनीताल की सबसे उॅची चोटी नैना पीक की चढ़ाई की थी। विगत दिनों कलेक्टर को आगे भी पर्वतारोहण के लिए जाने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.