मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम।
27 दिसम्बर 2021
दल्लीराजहरा :- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 28 दिसम्बर 2021 को बालोद जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल कल 28 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गोड़मर्रा पहुॅचेंगे।
वहॉ वे दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक किसान सम्मेलन और भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 02.05 बजे ग्राम गोड़मर्रा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 02.15 बजे शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय फुटबाल मैदान बालोद पहुॅचेंगे।
दोपहर 02.15 बजे से दोपहर 03 बजे तक सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 03.05 बजे शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय फुटबाल मैदान बालोद से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.