*डिप्टी मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा, बांकीमोंगरा थाना में ठगी का केस है दर्ज मजदूरों की भुगतान राशि 18 लाख रुपए हड़प ली, फरार*
कोरबा-मजदूरों की भुगतान राशि 18 लाख रुपए हड़प लिया गया। मामले के फरार डिप्टी मैनेजर सर्वे को बांकीमोंगरा पुलिस ने पकडऩे में सफलता पायी है। उसे पुलिस की टीम ने उड़ीसा राज्य के अंगुल जिले से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक साल 2016 में शारदा विहार कोरबा निवासी संतोष कुमार शर्मा ने बांकीमोंगरा थाना में इसकी रिपोर्ट लिखाई थी। जिसमें पुलिस को बताया था कि उसने एसईसीएल सिंघाली के भूमिगत खदान के डिप्टी मैनेजर सर्वे दलवीर सिंह राजपूत के कहने पर कार्य के लिए मजदूरों को लगाया था। उसने व खान अधिकारी जितेन्द्र मिश्रा व सब एरिया अधिकारी के. रामाकृष्णा और ठेकेदार गजेन्द्र सिंह ने ठगी कर मजदूरों की भुगतान राशि 18 लाख रुपए धोखाधड़ी कर हड़प लिया गया। शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने मामले में धारा 420, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की। मामले के फरार आरोपी डिप्टी मैनेजर सर्वे दलवीर सिंह निवासी गजरा को पुलिस ने उड़ीसा के अंगुल जिले से पकड़कर लाई। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.