*कोयले से लदे पिकअप को पुलिस ने किया जब्त,*
कोरबा:-मानिकपुर चौकी पुलिस की गश्ती टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कोयले से लदी पिकअप ढेलवाडीह की ओर जाने निकली है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर पिकअप क्रमांक सजी 12 बीबी 8963 को पकड़ा। तलाशी लेने पर कोयला भरा था। नाबालिग पिकअप चला रहा था। पूछताछ पर उसने कोयला का वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। मामले में पुलिस ने 41-1-4 की धारा 379 भादवि के तहत कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई में एसआई मयंक मिश्रा, एएसआई बलीराम निराला, आरक्षक जयप्रकाश यादव, हेराम चौहान, ओमप्रकाश बैस का सहयोग रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.