Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 20, 2021

मतदान दलों के प्रशिक्षण से अनुपस्थित 18 कर्मचारियोंको कारण बताओ नोटिस जारी


मतदान दलों के प्रशिक्षण से अनुपस्थित 18 कर्मचारियोंको कारण बताओ नोटिस जारी


बालाघाट -त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान दलों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 17 एवं 18 दिसंबर के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 18 कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न इस लापरवाही के लिए उनकी तीन वेतन वृद्धि रोकी जाये। इन कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।


 जिन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें पलहेरा स्कूल के लेखापाल रवि पालेवार, पशु चिकित्सा विभाग के कन्हैया लाल मर्सकोले, आईडी बोरकर, आईटीआई बैहर के शैलेन्द्र नागेश्वर, नवीन बारिक, जैतपुरी के शिक्षक लालरतन शाह, खेल परिसर बैहर के कोच रायसिंह कुशराम, लेंडेझरी के शिक्षक सरेन्द्र टेंभरे, टिहलीबाई स्कूल वारासिवनी के शिक्षक बीएस ताराम, सुशील हरिनखेड़े, भरवेली के शिक्षक अश्वन गराड़े, चांगोटोला के प्रधान पाठक प्रमसिंह मरावी, डोंगरगांव-लांजी के प्रधान पाठक लेखराम लिल्हारे, भेंडारा के प्रधान पाठक सुरेश नगपुरे, नेवरगांवकला के प्रधान पाठक कपूरचंद रिनायत, परसवाड़ा के शिक्षक जीवनलाल जिजोते, बक्कर के शिक्षक गुनीराम भोयर, साल्हे के शिक्षक रेखलाल रहांगडाले शामिल है।


इन कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad