सिवनी -आज दिनांक 19/12/2021 दिन रविवार को संत रविदास समाज उत्थान समिति सिवनी के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर संत रविदास चौक बरघाट नाका सिवनी में एक आवश्यक बैठक रखी गई बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही संत रविदास समाज उत्थान समिति मैं अध्यक्ष के पद पर नवीन अध्यक्ष के रूप में श्री नरेश मंगोरे जी एवं सचिव पद के लिए श्री बसोड़ी लाल अहरवाल जी को नियुक्त किया गया बाकी पदाधिकारियों की कार्यकारिणी समय अभाव के कारण जस की तस रखी गई इसके पश्चात आगामी 16 फरवरी 2022 को संत रविदास जयंती समारोह एवं 27 फरवरी 2022 को युवक युवती परिचय सम्मेलन तीसरा वर्ष विगत वर्ष की भांति हर्षोल्लास से मनाया जाने हेतु विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किया गया इस मीटिंग में आठों विकासखंड के क्षेत्र प्रभारियों को भी आमंत्रित किया गया जिसमें से क्षेत्र प्रभारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय रही एवं सभी ने अपने अपने विचार रख कर आगामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 2022 को मिलकर पूरी लगन के साथ मनाने का दृढ़ संकल्प लिया उक्त बैठक में समाज के वरिष्ठ लोग एवं संत रविदास महिला उत्थान समिति संत रविदास नवयुवक संगठन समिति एवं डॉ भीमराव अंबेडकर समिति के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
सी एन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.