सिमगा:"चल संगवारी टीका ला लगवाबो, सब्बो के जान लाबचाबो "के धुन के साथ छाया विधायक सुनील माहेश्वरी द्वारा कोविड-19 महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु
अपने सिमगा कार्यालय से सिमगा ब्लाक के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। जागरूकता रथ को टी आर महेश्वरी एसडीएम सिमगा, भागवत सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष , स्वास्थ अधिकारी पारस नाथ पटेल , सिमगा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश कांग्रेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा 8 दिसंबर को शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिस को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि गण ,शासकीय कर्मचारी गण ,सामाजिक प्रमुख सभी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है ।गांव गांव में जागरूकता के लिए रैली निकाली जा रही है। जिन लोगों को अभी तक टीका नहीं लगाया उन लोगों के नाम को लिपिबद्ध करके सूची बना ली गई है। ऐसे सभी लोगों के पास प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि पहुंचकर उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष भागवत सोनकर ने बताया कि भाटापारा विधानसभा के दोनों ब्लॉकों में कांग्रेस नेता सुनील महेश्वरी द्वारा जागरूकता रथ चलाया जा रहा है एवं लोगों को हैंड बिल देकर प्रचार करते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अनुविभागीय अधिकारी महेश्वरी ने बताया कि टीकाकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है जिसकी सतत मानिटरिंग, जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा मरही है। जनप्रतिनिधियों के सहभागिता से 8 दिसंबर को शत प्रतिशत टीकाकरण के महाअभियान को मजबूती मिल रही है।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पटेल ने कहा की सिमगा ब्लॉक में टीकाकरण का 90% लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं। एक लाख छियालिस हजार के लक्ष्य में से एक लाख अठारह हजार को प्रथम डोस का टीकाकरण हो चुका है। कोरोनावायरस से बचाव का मजबूत हथियार टीकाकरण ही है।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप जनपद सभापति प्रतिनिधि चंद्रशेखर साहू ,तिलक देवांगन , एल्डरमैन राजकुमार देवांगन, पिंटू माली, दाऊराम यदु, सुनीता यादव , रिंकू भाटिया ,अजित भट्ट, गोलू पाटकर ,हितेश साहू, लकी लहरे , विक्रमादित्य पांडेय , ढेलू साहू , पप्पू राजपूत आदि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.