सिवनी:तेज रफ्तार बाइक चालक की बाइक पुलिया से टकराई, हुए दो टुकड़े, चालक की मौके पर मौत
सी एन आई न्यूज़ सिवनी (म.प्र.) से छब्बी लाल कमलेशियाकी रिपोर्ट
सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर छपारा के समीप सादकसिवनी में तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक चालक की बाइक पुलिया से टकराने के बाद दो टुकड़े हो गई व चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी बाइक चालक तेज रफ्तार से जा रहा था सादकसिवनी के पास सड़क की पुलिया से बाइक टकरा गई जहां बाइक दो टुकड़े में बट गई। व चालक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.