मुख्यमंत्री स्वेच्छानुसार मद से 7 लोगों के
उपचार के लिए 4.90 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर
बालाघाट।कलेक्टर डा.गिरीश कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 7 लोगों की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए 4 लाख 90 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है । यह राशि मरीज के उपचार के लिए संबंधित अस्पतालों के बैंक खाते में जमा कराई जा रही है।
श्री रेवेन्द्र कालबेले ग्राम कुम्हारी कला तहसील लांजी जिला बालाघाट को हॉस्पिटल बाहेकर नर्सिंग होम सिविल लाईन्स गोंदिया में उपचार कराने के लिए 45 हजार रूपये, श्री हितेश कुमार समरकड़े ग्राम सिंगोड़ी पोष्ट बनेरा, तहसील कटंगी जिला बालाघाट को सहयोग हास्पिटल गोंदिया में उपचार कराने के लिए एक लाख रूपये तथा श्री धनीराम पंचेश्वर ग्राम-पोष्ट ददिया तहसील लालबर्रा जिला बालाघाट को सहयोग हास्पिटल गोंदिया में उपचार कराने के लिए 45 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार श्री महिपाल उईके पिता मंगल ग्राम हीरापुर भंडेरी तहसील व जिला बालाघाट को हॉस्पिटल वोक्हार्ट हॉस्पिटल नागपुर में उपचार के लिए 50 हजार रूपये, मास्टर सोहन मात्रे ग्राम बघोली भरवेली तहसील व जिला बालाघाट को मिताली मेटरनीटी एण्ड सर्जीकल नर्सिंग होम बालाघाट में उपरार कराने के लिए 50 हजार रूपये, श्री अनिल शरणागत पिता चुन्नीलाल ग्राम चिचगांव चिखला तहसील व जिला बालाघाट को क्रीटीकेयर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट नागपुर में उपचार कराने के लिए एक लाख रूपये तथा श्री डुलेश नागोसे पिता प्रहलाद ग्राम खमरिया तहसील लालबर्रा जिला बालाघाट को सेन्ट्रल एवन्यू क्रीटीकल केयर हॉस्पिटल नागपुर में उपचार कराने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की गई है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.