पीपरटोला एवं घोटी में आबकारी विभाग की टीम ने की छापामार कार्यवाही
23 हजार 550 रुपये की शराब एवं महुआ लहान जब्त
बालाघाट।आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुंसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27 दिसंबर 2021 को कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में ग्राम पीपरटोला एवं घोटी में छापामार कार्यवाही कर 23 हजार 550 रुपये की कच्ची शराब एवं महुआ लहान जब्त किया गया है।
अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर आज 27 दिसंबर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम पीपरटोला मे अलग अलग घरों मे दबिश देकर लगभग 45 लीटर शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 प्रकरण पँजीबद्ध किये गये है। जब्त शराब की कीमत लगभग 6750 रुपये है । इसी प्रकार वृत वारासिवनी में ग्राम घोटी में नदी किनारे अलग अलग स्थानों से 12 बोरी में भरा हुआ 240 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया है। जब्त महुआ लहान का सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया । इस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जब्त महुआ लहान की कीमत 16 हजार 800 रुपए है । आज की इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, संदीप श्रीवास एवम हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे । इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.