Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 27, 2021

टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश

 टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश



बालाघाट।प्रत्येक सोमवार को होने वाली कलेक्टर टीएल समय सीमा बैठक की कड़ी में आज 27 दिसंबर को टील बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद मरकाम एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान आनलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान आनलाईन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाये। इन प्रकरणों का संतुष्टी के साथ निराकरण होना चाहिए। इन योजनाओं के प्रकरण लंबित रहने पर जिम्मेदार अधिकारी का वेतन रोकने की कार्यवाही की जायेगी।


कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बैठक में जिले में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सभी छात्रावासों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को अच्छा वातावरण व परिवेश मिलना चाहिए और उन्हें शासन की ओर से प्रदत्त सभी सुविधायें मिलना चाहिए। इस दौरान बताया गया कि विभाग के 138 में 120 छात्रावासों में रंगाई, पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान चालिसबोड़ी एवं मोहनपुर के शाला से अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि अनुपस्थित शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिये गये है। लेकिन मोहनपुर की प्राचार्य के विरूद्ध अब तक कार्यवाही नहीं हुई है। इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने मोहनपुर की प्राचार्य के विरूद्ध निलंबन के लिए संभागायुक्त को पुन: स्मरण पत्र भेजने के निर्देश दिये।


शिक्षकों की सेवा पुस्त्किाओं के सत्यापन की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि 71 शिक्षकों की सेवापुस्तिका सत्यापन के लिए लंबित है। जिनका सत्यापन भी शीघ्र करा लिया जायेगा। श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जिन शासकीय शिक्षकों के खाते में जमा हुई थी उनसे राशि वसूल कर ली गई है। जिला पेंशन अधिकारी श्री अंजनीश पन्द्रे ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा लंबित 29 पेंशन प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है और 32 नये प्रकरण प्राप्त हुए है।


बैठक में पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड तैयार करने के कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ मिश्रा ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें को निर्देशित किया कि उनके विभाग के जिन कर्मचारियों द्वारा क्रेडिट कार्ड तैयार करने में रूचि नहीं ली जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव तैयार करें। अब तक एक भी पशुपालक का क्रेडिट कार्ड तैयार नहीं करने वाले दो पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये गये। अंकुर अभियान के अंतर्गत 15 हजार पौधे रोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों को इसमें शामिल होने के निर्देश दिये गये।


बैठक में सड़क निर्माण विभागों के अधिकारियों ने बताया कि बीएसएनएल एवं जल निगम द्वारा उनकी सड़कों को पाईप डालने के लिए बिना अनुमति के खोदा जा रहा है।, जिसके कारण उनकी सड़के खराब हो रही है। मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्री दीपक आड़े ने बताया कि उनकी 07 सड़के जिसमें बैहर-लामता सड़क भी शामिल है, को पाईप डालने के कारण क्षति हुई है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की 14 सड़कों को क्षति पहुंचाई गई है। इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बीएसएनएल एवं जल निगम के अधिकारियों को सड़कों को पहुंचाई गई क्षति को दुरूस्त कराने के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिये।


बैठक में प्रधामंत्री ग्रामीण सड़क योजना के महाप्रबंधक श्री अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बोनकट्टा से गोरेघाट एवं कटंगी से लालबर्रा सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। माह फरवरी 2022 तक इन दोनों सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालाघाट ने बताया कि नगर पालिका द्वारा वैनगंगा नदी के किनारे आवासीय मकान बनाये गये है और उनका विक्रय किया जा रहा है। बालाघाट के निवासी इन मकानों को क्रय कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad